अंडर-14 जेवलिन थ्रो में हर्षित सिंह और दिशा शर्मा ने जीते स्वर्ण पदक
लखनऊ। हर्षित सिंह और दिशा शर्मा ने लखनऊ जिला (अंडर-14 व अंडर-16) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर-14 बालक जेवलिन थ्रो में सबसे लंबा थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
लखनऊ जिला (अंडर-14 व अंडर-16) एथलेटिक्स चैंपियनशिप
लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप में अंडर-14 ट्रायथलॉन में बालकों में वैभव व बालिकाओं में सृष्टि अव्वल रहे।

इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उनका स्वागत सचिव बीआर वरुण ने करते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय (अंडर-14 व अंडर-16) अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
पहले दिन बालक अंडर-14 जेवलिन थ्रो में हर्षित 36.63 मी.थ्रो के साथ पहले, रूद्रांश 34.90 मी. थ्रो के साथ दूसरे व हर्षदीप 31 मी.थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका जेवलिन थ्रो में दिशा शर्मा 18.05 मी.थ्रो के साथ पहले, वैभवी 14.48 मी.थ्रो के साथ दूसरे व सृष्टि 8.45 मी.थ्रो क साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बालक अंडर-14 ट्रायथलॉन में वैभव (1700 अंक) को पहला, ऋषव (1655 अंक) को दूसरा व अजीत (1628 अंक) को तीसरा स्थान मिला। बालिका अंडर-14 ट्रायथलॉन में सृष्टि (843 अंक) पहले, शिवान (822 अंक) दूसरे व कुमुद (804 अंक) तीसरे स्थान पर रही।