Trending

पीकेएल 10 : गुजरात जाइंट्स ने रोका दबंग दिल्ली का विजयरथ

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हो रहे प्रो कबड्डी लीग के 76वें मैच में गुजरात जाइंट्स ने दबंग दिल्ली के जीत के सफ़र रोक लगाते हुए उसे 31- 26 से हराया। दीपक कि कप्तानी में गुजरात ने दिल्ली के विजय रथ को रोका और उसके जीत के रास्ते में बाधा बन गए। गुजरात से दीपक ने सबसे ज्यादा 6 अंक हासिल किए।

@prokabaddi

दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने टोटल 25 रेड में 13 सफल 4 असफल रेड के साथ 13 अंक टीम के लिए जुटाए जो की दिल्ली के लिए इस मैच सबसे ज्यादा अंक दिलाने वाले खिलाड़ी रहे, पर मैच को अपने पाले मे करने मे असफल रहे।

दिल्ली ने जल्दी ही बढ़त बना ली थी, गुजरात ने समय पर वापसी की और प्रतीक दहिया ने आठवें मिनट में पहला आल आउट किया जिसके बाद दिल्ली बेकफूट पर चली गई इसके बाद से दिल्ली की टीम उबर ही नहीं सकी, जिसके बाद गुजरात नें मैच जीत कर अपना परचम लहराया।