Trending

अंकिता रैना आईटीएफ महिला ओपन के अंतिम 16 में

शीर्ष भारतीय टेनिस स्टार अंकिता रैना केपीबी ट्रस्ट आईटीएफ महिला ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। आठवीं वरीय भारतीय ने पहले दौर में स्लोवाकिया की विक्टोरिया मोरवायोवा को 1-6, 7-5, 6-1 से हराया। अन्य भारतीयों में रुतुजा भोसले और वैदेही चौधरी ने प्री क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली।

रुतुजा ने जापान की एरि शिमिजु से पहला सेट 0-6 से गंवा दिया, अगले दो सेट 7-5, 7-5 से जीत लिए। वैदेही ने यूनान की साफो साकेलारिडी की चुनौती 6-4, 6-2 से पस्त की।

तीसरी वरीय इकेटरिना माकारोवा को जापान की क्वालीफायर नाहो साटो से 5-7, 2-6 से हराया। फ्रांस की छठी वरीय कैरोल मोनेट ने साढ़े तीन घंटे में सर्बिया की डेजाना रादानोविच पर 7-5, 4-6, 7-6 से जीत दर्ज की।