Trending

हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स : अमेरिका फाइनल में, जापान को 2-1 से हराया

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स का पहला सेमीफाइनल जापान और अमेरिका के बीच गुरुवार को हुआ। इसमें अमेरिका ने 2-1 से जीत दर्ज की। साथ ही वह ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी।

जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में हुए इस मैच के पहले और दूसरे क्वार्टर तक दोनों में से किसी भी टीम को एक भी गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में जापान के लिए एमिरु सिमाडा ने एक गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया।

@hockeyindia

अमेरिका की कप्तान एश्ले हॉफमैन ने आखिरी क्वार्टर में अपने खेल से टीम की जबरदस्त वापसी कराई और टीम को 2-1 से जीत दिलायी। उनके अलावा तमेर ने भी टीम के लिए एक गोल किया। आखिर में मुकाबला 2-1 पर खत्म हुआ और अमेरिका टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी।

इस मैच के बाद दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी और भारतीय टीम के बीच जोरदार मैच की उम्मीद की जा रही है। इस मैच की विजेता टीम 19 जनवरी को फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी। भारतीय टीम को सपोर्ट करने को विशेष तौर पर दर्शक भारी ठंड के बावजूद स्टेडियम में जुटे हुए हैं।

गुरुवार को सेमीफाइनल से पहले खेले गये दो मैच में न्यूजीलैंड और इटली ने जीत दर्ज की। जापान- अमेरिका के मैच से पहले दिन का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और चेक रिपब्लिक के बीच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीत हासिल की। इससे पहले खेले गए दिन के पहले मैच में इटली ने चिली को हराया था।