Trending

भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिक की उम्मीदें चकनाचूर

भारतीय महिला हॉकी टीम को उस वक्त बड़ा झटका लग जब पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई।एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल के मैच में जापान ने भारतीय सपने को एक झटके में तोड़ दिया और 1-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

@hockeyindia

इस हार से भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिये मुकाबला करो या मरो जैसा था, भारत-जापान का मैच रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ और भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। मैच में जापान के लिए इकलौता गोल काना उराता ने खेल के छठे मिनट में किया. उराता ने पेनल्टी कॉर्नर पर ये गोल दागा.