शोएब-सानिया की राहें अलग, पाक क्रिकेटर ने की तीसरी शादी
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और इंडियन टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल दोनों का तलाक हो गया है। स्थानीय मीडिया की माने तो 2010 में शादी के बंधन में बंधे रिश्ता का खात्मा हो गया है।
14 साल का रिश्ता अब टूट गया है और इसकी पुष्टि शोएब की फैमिली ने की। तलाक के तुरंत बाद ही शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। दोनों के निकाह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि शोएब ने जिससे निकाह किया है वह भी तलाकशुदा है. सना जावेद पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हैं. 28 वर्षीय सना पाकिस्तान की कई मशहूर टीवी शो में नजर आ चुकी है।

इससे पहले सानिया से पहले शोएब ने आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा इजहान है जो कि दुबई में रहेगा। सूत्र के अनुसार, सानिया और शोएब मिलकर अपने बेटे की जिम्मेदारी उठाएंगे।
शोएब की तीसरी शादी पर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक समाचार एजेंसी को बताया कि यह एक ‘खुला’ था। इमरान मिर्जा का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है। तलाक और खुला में ज्यादा अंतर नहीं है। अलग होने का फैसला जब औरत लेती है तो उसे खुला कहते हैं। यही फैसला जब मर्द की तरफ से आए तो उसे तलाक कहते हैं।
तलाक के बाद लगातार तीन महीनों तक औरत शौहर के घर में रहती है। कुरान और हदीस में भी इसका जिक्र है। सानिया के पिता के बयान से साफ है कि सानिया की ओर से ही अलग होने का फैसला लिया गया था।