Trending
आईटीएफ महिला ओपन: दार्जा सेमिनिस्टाजा ने जीता खिताब
लाटविया की शीर्ष वरीयता प्राप्त दार्जा सेमेनिस्टाजा ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए यहां आईटीएफ महिला ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त फ्रांस की कैरोल मोनेट को हराकर खिताब जीता।

लाटविया की खिलाड़ी ने पहला सेट 6-1 से जीता और दूसरे सेट में जब वह 3-0 से आगे चल रही थी तब फ्रांसीसी खिलाड़ी ने पीठ की चोट की वजह से मैच से हटने का फैसला किया। यह 21 वर्षीय दार्जा का 15वां आईटीएफ खिताब है। उन्होंने शनिवार को युगल खिताब भी जीता था।