Trending

निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट से विराट कोहली बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों से विराट कोहली ने निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया है।

बीसीसीआई ने सोमवार को बताया कि विराट ने कप्तान रोहित, सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात की और कहा- ‘उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं।

साभार : गूगल

बोर्ड ने कहा कि सिलेक्शन कमेटी जल्द ही टीम में उनके रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान करेगी। कोहली के विकल्प के तौर पर यूपी के रिंकू सिंह, मुंबई के सरफराज खान और मप्र के रजत पाटीदार में से एक चुना जा सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी। पहला टेस्ट हैदराबाद में होगा। कोहली सोमवार को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलाल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी नहीं पहुंचे। उनके आने की चर्चाएं थीं, ऐसा नहीं हुआ।

समारोह के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमंत्रित किया गया था, ये तीनों समारोह में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए।

ओपनिंग टेस्ट से पहले दोनों टीमें हैदराबाद में अभ्यास कर रही हैं। इंग्लैंड टीम एक दिन पहले रविवार की रात हैदराबाद पहुंची है। इससे पहले, इंग्लैंड ने अब धाबी में भारत जैसी पर अभ्यास किया था।

वहां तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन भारतीय पेसर मोहम्मद शमी के वीडियो देखकर सीधी स्वीम की बॉलिंग सीख रहे थे, पाटीदार-सरफराज इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का हिस्सा भी हैं।

रजत ने अहमदाबाद में दूसरे टेस्ट में 151 रन की पारी खेली थी। पहले टेस्ट में सरफराज ने 96 रन का योगदान दिया था। इस पारी के दम पर भारत मैच ड्रॉ करने में सफल रहा।

कोहली के विकल्प के तौर पर रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है, क्योंकि वे वाइट बॉल में टीम इंडिया का हिस्सा है। रिंकू ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में 69 रन की नाबाद पारी भी खेली। रिंकू ने अपने आखिरी रणजी मैच में 5 जनवरी को रिंकू ने केरल के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी।

यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम है। भारतीय टीम चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर है, इंग्लैंड 7वें नंबर पर है। इंग्लैंड ने इससे पहले 2021 में भारत का दौरा किया था। तब 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। पिछली 5 सीरीज की बात करें तो दोनों टीमों ने 2-2 सीरीज जीती हैं, एक ड्रॉ रही है।