Trending

आईसीसी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय टीम के कप्तान के रूप में सामने आये रोहित शर्मा

आईसीसी ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को साल की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना है। आईसीसी के बयान के अनुसार इस टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मोहम्मद शमी-मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी जोड़ी के अलावा दो और भारतीय प्लेयर्स को जगह मिली है।

टीम में जगह बनाने वाले अधिकतर खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे भारत (उप विजेता) और ऑस्ट्रेलिया (विजेता) के अलावा सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका टीम से हैं।

साभार : गूगल

टीम का चयन पिछले वर्ष हुये एकदिवसीय विश्वकप और एशियाई कप में प्लेयर्स के प्रदर्शन के आधार किया है। टीम में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल का चयन किया गया है।

मध्य क्रम में विराट कोहली, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल, दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन हैं। गेंदबाजी आक्रमण में सिराज, शमी और कुलदीप यादव की भारतीय तिकड़ी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा को जगह मिली है।

आईसीसी एकदिवसीय टीम इस प्रकार है:-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रैविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिशेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, एडम जम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी