Trending

विश्व रैंकिंग में नंबर वन पर सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी

पिछले दो सप्ताह से शानदार प्रदर्शन कर रहे भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बीडब्ल्यूएफ पुरूष युगल बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष पर आ गए। एशियाई खेलों की विजेता जोड़ी मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंटों में उपविजेता रही थी।

साभार : गूगल

दोनों पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे। इंडिया ओपन फाइनल में उन्हें विश्व विजेता कांग मिन युक और सिओ सांग जाए ने हराया।

अन्य भारतीयों में एच एस प्रणय आठवें नंबर पर आ गए, लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत क्रमश: 19वें, 25वें और 30वें स्थान पर बने हुए हैं।