Trending

बेंगलुरु ओपन में सीधा प्रवेश पाने वाले भारतीय बने सुमित नागल

सुमित नागल एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट बेंगलुरु ओपन में सीधे प्रविष्टि हासिल करने वाले भारतीय बने। टूर्नामेंट यहां 10 फरवरी से शुरू होगा। पिछले हफ्ते नागल ने सोमदेव देववर्मन के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने वाला दूसरा भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।

बेंगलुरु ओपन के लिए ‘कट-ऑफ’ 257 रैंकिंग का है। 137वीं रैंकिंग के खिलाड़ी नागल एटीपी 100 चैलेंजर टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा के लिए क्वालीफाई करने वाले 11 देशों के 21 प्लेयर्स में होंगे। नागल ने 2017 में बेंगलुरु ओपन जीता था।

साभार : गूगल

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह चरण चुनौती भरा होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें कई मजबूत दावेदार होंगे जिससे यह चरण काफी चुनौतीपूर्ण होगा और इसे देखना भी निश्चित रूप से रोमांचक रहेगा। मेरी यात्रा जारी रहेगी और मैं कोर्ट पर जाकर प्रभावित करने के लिए उत्साहित हूं।

फ्रांस के बेंजामिन बोंज की विश्व रैंकिंग 106 है और वह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) द्वारा किया जा रहा है।

2018 से 2023 तक पिछले पांच चरण में अलग एकल विजेता रहे हैं। 2019 और 2021 में टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ था। 2023 में आस्ट्रेलिया के मैक्स पुर्सेल ने खिताब जीता था। भारत के प्रज्नेश गुणेश्वरन ने 2018 में ट्राफी जीती थी।