Trending

इंडोनेशिया मास्टर्स : पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत की हार

भारत के लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत अपने प्री क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम से हारकर इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गये।

आठवीं वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ मैच में सेन ने कड़ी चुनौती पेश की, वह डेनमार्क के इस खिलाड़ी से 19-21 18-21 से हार गये। पहले दौर में सेन ने चीन के वेंग होंगयांग को 24-22 21-15 से हराया था।

साभार : गूगल

राजावत ने कनाडा के ब्रायन यांग के खिलाफ शुरूआती गेम में अच्छा प्रदर्शन किया, इतना ही काफी नहीं था और वह 18-21 14-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। राजावत ने पहले दौर में डेनमार्क के रास्मस गेमके को 21-18 21-19 से हराया था।

टूर्नामेंट में किरण जॉर्ज एकमात्र भारतीय बचे हैं। पुरुष एकल में उनका सामना चीन के लु गुआंगझू से होगा। उन्होंने पहले दौर में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 18-21 21-16 21-19 से हराया था।