Trending

विराट चौथी बार बने आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर

भारतीय बल्लेबाजी स्टार विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद चौथी बार आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

कोहली ने इससे पहले 2012, 2017 और 2018 में यह पुरस्कार जीता था। उनके नाम 4 अवॉर्ड हो चुके हैं। इससे पहले वह एबी डिविलियर्स के साथ बराबरी पर चल रहे थे। विराट ने 2023 में ओवरऑल 36 पारियों में 2,048 रन बनाए थे।

@icc

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टॉप स्कोरर बनने की वजह से वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। 35 वर्षीय स्टार ने 2023 में सभी फॉर्मेट में 8 शतक लगाए। कोहली और गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 रन के आंकड़े को तोड़ने वाले एकमात्र क्रिकेटर थे।

आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए शुभमन गिल बडे़ दावेदारों में से एक थे। उन्होंने 2023 में सबसे ज्यादा 1584 रन बनाए थे। शुभमन ने 29 मैचों में 4 बार नाबाद रहते यह मुकाम हासिल किया था। इस दौरान उनकी औसत 63 और स्ट्राइक रेट 105 रही थी।

शुभमन भारत से एक पारी में दोहरा शतक लगा चुके हैं। शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। वनडे विश्व कप में भी उन्होंने लगभग 400 रन बनाने में सफल रहे थे, विराट कोहली ने विश्व कप में 765 रन बनाकर इस अवॉर्ड पर अपना दावा पक्का कर लिया।