Trending

मिश्रित टीम स्पर्धा में रिदम, उज्जवल की स्वर्णिम सफलता

रिदम सांगवान और उज्जवल की जोड़ी ने यहां 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में एलमिरा कारापेयन और बेनिक खलघाटयान की अर्मेनियाईं जोड़ी को 17-7 से मात देकर भारत को आईंएसएसएफ विश्व कप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

इससे पहले अर्जुन बबुता और सोनम उत्तम मस्कर की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। भारतीय निशानेबाजों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिये हैं।

साभार : गूगल

पदार्पण कर रही निशानेबाज अनुराधा देवी ने रियो ओलंपिक विजेता अन्ना कोराकाक्की को पछाड़ते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला।

रिदम का यह दूसरा विश्व कप मिश्रित टीम स्वर्ण पदक है। रिदम और उज्जवल की जोड़ी ने 580 अंक से अर्मेनिया की जोड़ी से एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

अर्जुन और सोनम की जोड़ी क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर थी, फाइनल में ब्रिटेन के डीन बेल और सियोनेड मैकिंतोश से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहे। अनुराधा (33 वर्ष) ने आठवें और अंतिम द्रालीफाइंग स्थान से फाइनल में जगह बनायी।

उन्होंने शुावार को स्वप्निल फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया। अनुराधा की इस उपलब्धि ने भारत को ओलंपिक वर्ष के पहले (छह में से पहला) आईंएसएसएफ विश्व कप चरण में पहला पदक दिलाया। इससे पहले सागर डंगी पुरषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे थे, वह छठे स्थान पर रहे।