Trending

पीकेएल 10 : बराबरी पर छूटा पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन का मैच

पटना पाइरेट्स ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग के मैच में यहां पुनेरी पलटन को 32-32 की बराबरी पर रोका।

पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार (13 अंक), पटना पाइरेट्स के कप्तान सचिन (नौ रेड अंक) और मयूर कदम (पांच टैकल अंक) मैच के प्रमुख प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे।

@prokabaddi

पटना टीम मैच के पहले हाफ में 14 -19 से पिछड़ रही थी, दूसरे हाफ में 18 अंक जुटा कर हार टालने में सफल रही। दिन के एक अन्य मैच में दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 36-27 से मात दी।