Trending

Pariksha Pe Charcha 2024: ‘दोस्तों से हमेशा सीखने की कोशिश करें’, परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: Pariksha Par Charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले देशभर के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा के तनाव को कम करने के टिप्स दे रहे हैं. इस कार्यक्रम के जरिए 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम में इस कार्यक्रम के लिए बोर्ड के परीक्षार्थियों को संबोधित कर रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी इस साल 7वीं बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अपना संबोधन दे रहे हैं.

दोस्तों से सीखने की कोशिश करनी चाहिए- पीएम मोदी

हम अपने दोस्तों से स्पर्धा और ईर्ष्या के भाव में न डूबें. दोस्तों से सीखें. दोस्ती लेनदेन का खेल नहीं है. दोस्तों के बीच निर्व्याज प्याज होता है. दोस्ती जिंदगी भर साथ रहती है. दोस्त हमसे ज्यादा तेजस्वी तपस्वी चुनने चाहिए और उनसे हमेशा सीखने की कोशिश करनी चाहिए.