Trending
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 600 अंक की बढ़त, निफ्टी भी चढ़ा

नई दिल्ली: Stock Market Opening Today: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़ोतरी के साथ ओपन हुआ. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली. बाजार की पॉजिटिव शुरुआत अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते देखने को मिल रही है. सोमवार सुबह सवा नौ बजे बाजार हरे निशान के साथ ओपन हुआ. और सेंसेक्स 600 अंक की बढ़ोतरी के साथ कारोबार करने लगा. जबकि निफ्टी की शुरूआत 21,500 अंक के ऊपर हुई. बता दें कि ग्लोबल संकेतों और बैंकिंग स्टॉक्स में अच्छे प्रदर्शन के चलते स्टॉक मार्केट में तेजी का रुख बना हुआ है.
फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 298.70 अंक चढ़कर 71,399.37 अंक पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 50, 218.90 अंक की बढ़ोतरी के साथ 21,571.50 अंक पर बना हुआ है.