Trending
बंगाल वारियर्स पर हरियाणा स्टीलर्स की जीत में हीरो बने शिवम और सिद्धार्थ
हरियाणा स्टीलर्स ने यहां प्रो कबड्डी लीग मैच में बंगाल वारियर्स को 41-36 से हराकर प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया। हरियाणा स्टीलर्स से शिवम पतारे ने 12, सिद्धार्थ देसाई ने 11 अंक जुटाए।

बंगाल वारियर्स से कप्तान मनिंदर सिंह 13 रेड अंक के साथ अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। बंगाल वारियर्स टीम मध्यांतर तक 18-16 से आगे थी, हरियाणा टीम ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।