स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी : 19 सदस्यीय भारतीय टीम में निकहत व लवलीना भी
दो बार की विश्व विजेता निकहत जरीन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन उन 19 मुक्केबाजों में है जो एक फरवरी से बुल्गारिया के सोफिया में शुरू होने वाले स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में हिस्सा लेने वाली टीम फरवरी के आखिर में ओलंपिक क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा करने वाली टीम से अलग है। निकहत, प्रीति और लवलीना पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं कोई भी पुरुष मुक्केबाज अब तक ऐसा नहीं कर पाया है। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पुरुष टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय टीम: एलीट पुरुष: बरुण सिंह शगोलशेम (48 किग्रा), अमित (51 किग्रा), सचिन (57 किग्रा), आकाश रमेश गोरखा (60 किग्रा), वंशज (63.50 किग्रा), रजत (67 किग्रा), आकाश (71 किग्रा), दीपक (75 किग्रा), अभिमन्यु लौरा (80 किग्रा), जुगनू (86 किग्रा), नवीन कुमार (92 किग्रा), (सागर 92 किग्रा से अधिक)
एलीट महिला: निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), साक्षी (57 किग्रा), मनीषा (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (66 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)