Trending

सौराष्ट्र टीम के 5 प्लेयर्स के पास शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर बरामद !

भारत में क्रिकेट को लोग धर्म की पूजते ही, उसी देश में एक हैरान करने का मामला सामने आया है। दरअसल सीके नायडू ट्रॉफी में सौराष्ट्र टीम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

स्थानीय मीडिया की माने तो सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-23 टीम के पास चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर मिली है। इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट में हडक़ंप मच गया है। मामला काफी हैरान करने वाला है क्योंकि क्रिकेटरों के किट से ये बरामद हुई है।

साभार : गूगल

स्थानीय मीडिया ने बताया है कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-23 टीम के 5 क्रिकेटर्स की किट से शराब की बोतलें और बीयरें मिली हैं। ये सब क्रिकेटर सीके नायडू ट्रॉफी में सौराष्ट्र की अंडर-23 टीम से खेल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को सीके नायडू ट्रॉफी में सौराष्ट्र टीम ने मेजबान चंडीगढ़ को हराया था और इसके बाद वो वापस राजकोट आ रहे थे तभी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कार्गों में सामान रखने से पहले किट की जांच हुई, उसके बाद जो हुआ उससे हर कोई हैरान है और भारतीय क्रिकेट में इस तरह का मामला होना शर्मसार करने वाला है क्योंकि सौराष्ट्र के 5 क्रिकेटरों के पास 27 बोतल शराब और 2 बीयर की पेटी मिली है।

शुरू में पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है, इस घटना से पूरे भारतीय क्रिकेट में हडक़म्प मच गया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है और कहा है कि चंडीगढ़ में एक कथित घटना हुई है जिसे सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के संज्ञान में लाया गया है।

कथित घटना दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है. साथ ही बयान में आगे कहा गया है कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की आचार/अनुशासनात्मक समिति और शीर्ष परिषद घटना की गहराई से जांच करेगी और उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

कुल मिलाकर अब देखना होगा इस पूरे मामले पर बीसीसीआई क्या करता है क्योंकि ये मामला कोई छोटा नहीं है और युवा प्लेयर्स के पास शराब की बोतल मिलना काफी हैरान करने वाला है।