केआईवाईजी 2023 : तैराक पलक जोशी ने बेहतर प्रदर्शन के साथ 200 मीटर बैकस्ट्रोक में जीता स्वर्ण
चेन्नई: महाराष्ट्र की तैराक पलक जोशी ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक के अपने राष्ट्रीय समय में सुधार किया, जबकि तमिलनाडु की भारोत्तोलक आरपी कीर्तना ने मंगलवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के अंतिम दिन स्नैच और ओवरआल राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड तोड़कर लड़कियों के 81 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की।
महाराष्ट्र 50 स्वर्ण पदक का आंकड़ा पार करने वाला पहला राज्य बन गया
जोशी, जिन्होंने 2022 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, मुकाबले में मीलों आगे थीं। उन्होंने 2:18.59 मिनट के साथ अपना ही रिकार्ड बेहतर किया, जो कि हैदराबाद में राष्ट्रीय एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में निर्धारित 2:18.90 मिनट के उनके सीनियर राष्ट्रीय मार्क से कम था।

पिछले साल जुलाई में। भारतीय तैराकी महासंघ इसे ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन’ के रूप में मान्यता देगा क्योंकि एसएफआई केवल राष्ट्रीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड मानता है।
तेलंगाना की नित्या सागी ने 2:25.83 मिनट समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि कर्नाटक की नायशा ने 2:25.83 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
इससे पहले, तमिलनाडु की भारोत्तोलक आरपी कीर्तना ने स्नैच, क्लीन और जर्क और ओवरआल राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड तोड़कर लड़कियों के 81 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
कीर्तना ने कुल 188 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 103 किलोग्राम वजन शामिल है। वह अपनी ही राज्य की ओविया के (184 किलोग्राम) से आगे रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की संतुष्टि चौधरी ने कुल 162 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
इससे पहले, स्नैच (81 किग्रा), क्लीन एंड जर्क (104 किग्रा) और ओवरऑल (185 किग्रा) में पिछला रिकॉर्ड आंध्र प्रदेश की श्रीलक्ष्मी के नाम था। इस बीच, महाराष्ट्र ने अपने खाते में नौ और स्वर्ण पदक जोड़कर स्वर्ण पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया।
विश्व चैंपियन और 2022 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अदिति गोपीचंद स्वामी ने नेहरू पार्क में तीरंदाजी सेंटर पर महाराष्ट्र की अगुवाई करते हुए कंपाउंड लड़कियों और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीते, जबकि पृथ्वीराज घाडगे और शरवानी शेंडे ने रिकर्व मिश्रित टीम फाइनल जीता।
शेंडे ने लड़कियों की रिकर्व श्रेणी में भी रजत पदक जीता, जबकि तेजल साल्वे ने कंपाउंड लड़कियों में रजत पदक जीता और मिहिर अपार ने लड़कों की कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
उधर, मदुरै में, महाराष्ट्र की खो-खो टीम ने ख्याति अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों के स्वर्ण पदक जीते। लड़कों ने दिल्ली को 40-10 से हराया जबकि लड़कियों ने फाइनल में ओडिशा को 33-24 से मात दी।
तारिणी सूरी और श्रावणी वालेकर ने टीएनपीईएसयू बैडमिंटन हॉल में लड़कियों के युगल फाइनल में ओडिशा की प्रगति परिदा और विशाखा टोप्पो को 21-13, 20-22, 21-16 से हराकर महाराष्ट्र को 50वां स्वर्ण पदक दिलाया।
निशानेबाजी में, तेलंगाना की युवेक बटुला और वेंकट लक्कू ने मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता।, मध्य प्रदेश की वंशिका तिवारी और उदयमान राठौड़ ने रजत और पंजाब के जोरावर बेदी और रिशम गुरोन ने कांस्य पदक जीता।