दूसरा टेस्ट : इंग्लैंड के खिलाफ हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद कल से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट में पलटवार करने को तैयार है।
भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के स्पिनरों से निपटने के लिए तैयारी कर ली है और इसको लेकर बीते दिनों में भारतीय बल्लेबाजों को परंपरागत शॉट्स के साथ स्वीप शॉट और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का अभ्यास किया।

मेजबान टीम को पहले से ही विराट की कमी खल रही है और रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल के बाहर हो जाने से उनकी बल्लेबाजी लाइनअप में बड़ा अंतर आ गया है। इससे रजत पाटीदार, सरफराज खान और वाशिंगटन सुंदर को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलता है।
प्लेयर्स की चोटों से जुझ रहे टीम इंडिया को एक उदाहरण पेश करना होगा। खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पर दबाव है। दोनों बल्लेबाजों को धैर्यपूर्ण खेल का मुजाहिरा करना होगा।
रोहित को अपनी पारी को मैच जिताने वाली पारी में तब्दील कर करना होगा। रोहित चार हजार टेस्ट रन पूरे करने से 200 रन दूर हैं और फैन्स को उम्मीद है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी स्टाइल में ऐतिहासिक मुकाम हासिल करेंगे।
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की पूरी टीम के पास 10,702 टेस्ट रन हैं, अकेले जो रूट के नाम 11,447 टेस्ट रन हैं। इसलिए उम्मीद है कि सभी आलोचकों की इस भारतीय बल्लेबाजी इकाई पर नजर रहेंगी।
भारत ने पहले विशाखापत्तनम में दो टेस्ट खेले हैं और वहां उसका रिकॉर्ड शानदार रहा है, पहला टेस्ट जीतकर इंग्लैंड की उत्साही टीम भारत के घरेलू प्रभुत्व को खत्म करने का प्रयास करेगी। भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि टीम फिर से पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए और सीरीज में बराबरी करेगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, के एस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा और मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन