Trending

अंडर 19 विश्व कप : भारत के सामने आखिरी सुपर सिक्स मैच में नेपाल की चुनौती

शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया को आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के ग्रुप वन के आखिरी सुपर सिक्स मैच में उतरेगी तो नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में आत्मविश्वास के साथ उतरने का लक्ष्य होगा।

सुपर सिक्स से दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। पाकिस्तान और भारत दोनों के छह अंक हैं, नेट रनरेट बेहतर होने से भारत शीर्ष पर है। उदय सहारन की कप्तानी वाली भारत हारी नहीं है और नेपाल टीम से उलटफेर की उम्मीद नहीं है। भारत ने ग्रुप वन में सारे मैच जीते हैं, नेपाल ने एक मैच नहीं जीता।

साभार : गूगल

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने 81 से ऊपर की औसत से दो शतक सहित 325 रन बनाये। मुशीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 गेंद में 131 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने 214 रन से जीती। स्पिनर स्वामी कुमार पांडे ने 12 विकेट ले लिये हैं।

कप्तान सहारन, विकेटकीपर बल्लेबाज अरावल्ली अवनीश , आक्रामक हरफनमौला अर्शिन कुलकर्णी ने उम्दा प्रदर्शन किया है। आदर्श सिंह अच्छा नहीं खेल सके हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक से उनका आत्मविश्वास बढा होगा। तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है।

नेपाल ने अफगानिस्तान को हराया था जिसमें कप्तान देव खानाल ने 58 रन बनाये, मध्यम तेज गेंदबाज आकाश चंद ने पांच विकेट लिये थे।

टीमें :

भारत: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी

नेपाल : देव खानाल (कप्तान), अर्जुन कुमल, आकाश त्रिपाठी, दीपक प्रसाद डुमरे, दुर्गेश गुप्ता, गुलशन कुमार झा, दीपेश प्रसाद कांडेल, बिशाल बिक्रम केसी, सुभाष भंडारी, दीपक बोहारा, उत्तम रंगु थापा, बिपिन रावल, तिलक राज भंडारी, आकाश चंद