Trending
मर्सीडीज छोड़कर इस वर्ष के आखिर में फेरारी में जाएंगे हैमिल्टन
लुईस हैमिल्टन ने सत्र के आखिर में मर्सीडीज छोड़कर फेरारी में जाने का फैसला लेकर मोटरस्पोटर्स जगत को हैरान किया है।
हैमिल्टन ने अगस्त के आखिर में मर्सीडीज के साथ करार दो साल के लिये बढाया था, नये करार में उन्होंने ‘रिलीज’ का प्रावधान था जिससे वह 2025 में फेरारी से जुड़ सकेंगे।
उन्होंने टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘इस टीम के साथ 11 साल बेहतरीन रहे हैं। मुझे इस पर गर्व है। मैं जब 13 साल का था, तभी से मर्सीडीज मेरे जीवन का हिस्सा है।

मैं यहीं बड़ा हुआ और इसे छोड़ने का फैसला कठिन था। मेरे लिये यह जरूरी था। मैं नयी चुनौती को लेकर रोमांचित हूं। हैमिल्टन ने सात में से छह फार्मूला वन खिताब मर्सीडीज के साथ जीते हैं।