विशाखापत्तनम टेस्ट Day 2 : यशस्वी व बुमराह चमके, दूसरी पारी में 28 रन, भारत को 171 रन की बढ़त
भारत ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गिरे 28 रन बना लिये हैं और बढ़त 171 रनों तक पहुंचा दी है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 13 और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जयसवाल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 रन बनाए।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (15.5 ओवर 45 रन देकर 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ने यहां दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर समेट दी है।
इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जैक क्रॉली ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 76 रन बनाए। क्रॉली ने इस दौरान उन्होंने 78 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रॉली के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 47 रन बनाए।
बेन डकेट (21), ओली पोप (23), जॉनी बेयरस्टो (25) और टॉम हार्टले (21) ने अहम योगदान दिया। भारत से जसप्रीत बुमराह ने 6, कुलदीप यादव ने 3 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। इससे पहले यशस्वी जयसवाल के दोहरे शतक से भारत ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 396 रन बनाए।
जयसवाल ने 290 गेंदों का सामना किया और 19 चौके और सात छक्के लगाए। जयसवाल के अलावा शुभमन गिल (34), रजत पाटीदार (32), श्रेयस अय्यर (27), अक्षर पटेल (27) और रविचंद्रन अश्विन (20) ने अहम योगदान दिये। इंग्लैंड से शोएब बसीर, रेहान अहमद और जेम्स एंडरसन ने 3-3 व टॉम हार्टले ने 1 विकेट लिया।