Trending

रणजी : आर्यन व करण ने जड़े दोहरे शतक, यूपी ने 548 रन पर घोषित की पहली पारी

लखनऊ। रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले में असम के खिलाफ शनिवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 548 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी।

असम के खिलाफ कानपुर में शुरू हुए मैच में यूपी के बल्लेबाज छा गए है। आर्यन जुयाल (201) और करण शर्मा (208) के दोहरे शतकों से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच में असम के खिलाफ पहली पारी आठ विकेट पर 548 रन बनाकर घोषित कर दी। असम ने बगैर किसी नुकसान के अपनी पहली पारी में 116 रन बना लिये थे।

आर्यन जुयाल ने रणजी ट्रॉफी के मैच में 201 रनों की पारी खेली। आर्यन के करियर ये तीसरा शतक और पहला दोहरा शतक रहा। आर्यन जुयाल ने 278 गेंदों में 201 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 चौके व एक गगनचुंबी छक्का जड़ा है। इस सीजन में उनका दूसरा शतक है।

उन्होंने शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 298 रनों की साझेदारी कर यूपी को अच्छी स्थिति में ला दिया है। हल्द्वानी के रहने वाले और उत्तर प्रदेश टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल बल्ले से कमाल कर रहे हैं।

आर्यन ने यूपी के लिए 2018 में डेब्यू किया था और पहली बार विजय हजारे टीम में खेलते हुए नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने शतक जडक़र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

इसके बाद उनका करियर चोटो से प्रभावित रहा और वो टीम से बाहर हो गए, उन्होंने फिर से लय हासिल कर ली है। 2022-2023 सीजन में आर्यन ने विजय हजारे में शानदार बल्लेबाजी की और महाराष्ट्र के खिलाफ 159 रनों की पारी खेली थी। फिर इंग्लैंड मे प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने गए और वहां लगातार चार शतक लगाए।