Trending

अब खेल मंत्रालय ने पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया को किया सस्पेंड

खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बाद पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया को सस्पेंड करने का फैसला किया है।

साभार : गूगल

देश की पहली महिला पैरालंपिक मेडलिस्ट दीपा मालिक पर गाज गिर गई है क्योंकि इस कमेटी की अध्यक्ष थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने इस कमेटी पर नेशनल स्पोर्ट्स कोड के उल्लंघन का आरोप लगा है।

खेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक कमेटी को इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही पीसीआई की देखरेख के लिए एड-हॉक समिति भी बना दी है।