विशाखापत्तनम टेस्ट Day 3 : भारत को जीत के लिए 9 विकेट की दरकार, इंग्लैंड 67/1
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में हो रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जैक क्राउली 29 रन और रेहान अहमद नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए नौ विकेट चाहिए। इंग्लैंड टीम को मैच जीत के लिए 332 रन की जरूरत है।
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की। जैक क्राउली और बेन डकेट ने तेजी से रन बटोरे। रविचंद्रन अश्विन ने बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। डकेट ने 28 रन बनाए।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जैक क्राउली 29 रन और रेहान अहमद 9 रन के साथ क्रिज पर हैं। तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी 255 रनों पर सिमट गई।
दूसरी पारी में भारत के लिए शुभमन गिल ने शतक जड़ते हुए 104 रन बनाए। गिल के अलावा अक्षर पटेल ने 45 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन का योगदान दिया। दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन और यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हुए।
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने बेहतरीन साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। ये साझेदारी लंबी नहीं चल पाई।
टीम के 111 रन पर श्रेयस अय्यर 29 रन बनाकर आउट हो गए। 122 रन पर भारत का चौथा विकेट गिरा। रजत पाटीदार मात्र नौ रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने अक्षर पटेल के साथ स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया।
गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। गिल अपने शतक को और बड़ा नहीं कर पाए। गिल 147 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम का 220 रन पर छठा विकेट गिरा है।
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल अपने अर्धशतक से चूक गए और उन्होंने 84 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए।
पूरी टीम 255 रन पर ढेर हो गई। श्रीकर भरत ने 6 रन, रविचंद्रन अश्विन 29 रन, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड से दूसरी पारी में टॉम हार्टले ने 4, रेहान अहमद ने 3, जेम्स एंडरसन ने 2 और शोएब बसीर ने एक विकेट लिया।
मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए। यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ा। जायसवाल ने 290 गेंदों का सामना किया और 19 चौके और सात छक्कों से 209 रन बनाए।
जायसवाल के अलावा शुभमन गिल (34), रजत पाटीदार (32), श्रेयस अय्यर (27), अक्षर पटेल (27) और रविचंद्रन अश्विन (20) ने अहम योगदान दिये। इंग्लैंड से शोएब बसीर, रेहान अहमद और जेम्स एंडरसन ने 3-3 व टॉम हार्टले ने 1 विकेट लिया।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (15.5 ओवर 45 रन देकर 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी से टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जैक क्रॉली ने अर्धशतक लगाते हुए 76 रन बनाए।
क्रॉली ने इस दौरान उन्होंने 78 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रॉली के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 47 रन बनाए। बेन डकेट (21), ओली पोप (23), जॉनी बेयरस्टो (25) और टॉम हार्टले (21) ने अहम योगदान दिया। भारत से जसप्रीत बुमराह ने 6, कुलदीप यादव ने 3 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।