Trending

उंगली में चोट, क्षेत्ररक्षण के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे गिल

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दाहिनी तर्जनी उंगली में चोट लगने की वजह से सोमवार को क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे।

24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दूसरी पारी में 147 गेंदों में 104 रन बनाये थे। वह इस पारी में भारत के शीर्ष स्कोरर थे। उन्हें यह चोट शनिवार को क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी थी।

साभार : गूगल

भारतीय टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय शुभमन गिल की दायें हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी। वह आज (सोमवार) मैदान पर नहीं उतरेंगे।

स्लिप क्षेत्ररक्षण में भारतीय टीम के अहम सदस्य, गिल ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान चार कैच लिए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सरफराज खान चौथे दिन मैदान पर हैं।