195 करोड़ रुपए से होगा प्रदेश में खेल सुविधाओं का विकास
लखनऊ। यूपी में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार ने बजट में अनेक प्राविधान किए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्राविधान विभिन्न जनपदों में खेल अवस्थापनाओं के विकास से जुड़ा है, जिसके लिए 195 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

खेल अवस्थापना सुविधाओं के लिए बजट में 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी, निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था
यह वित्तीय वर्ष 2023-24 के सापेक्ष 67 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त योगी सरकार ने आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह मानदेय पर प्रशिक्षण के लिए आबद्ध किए जाने की व्यवस्था की है।
1.50 लाख रुपए के मानदेय पर 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए आबद्ध किए जाने की व्यवस्था
इसके अतिरिक्त प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है, जबकि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार योजना के लिए 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
स्पोर्टस साइंस एंड इंजरी सेंटर की स्थापना के लिए 12 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों की चोट का समुचित इलाज संभव हो सकेगा।