डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज के घुटने में चोट, आठ सप्ताह के लिए बाहर
प्रीमियर लीग क्लब ने बताया कि डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज को घुटने की चोट की वजह से कम से कम आठ हफ्ते तक एक्शन से बाहर रहना पड़ सकता है। मैच में विरोधी प्लेयर्स से टैकल के दौरान मार्टिनेज़ चोटिल हुए थे, जिसके कारण उन्हें 71वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा।
यूनाइटेड ने बयान में बताया, लिसेंड्रो मार्टिनेज के घुटने के मेडियल कोलैटरल लिगामेंट में चोट लग गई है और उनके कम से कम आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर रहने की उम्मीद है।

यह मार्टिनेज के लिए बड़ा झटका है। वो हाल ही में लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे थे। उन्हें अप्रैल में सेविला के खिलाफ बार-बार होने वाली पैर की समस्या को ठीक करने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मार्टिनेज़ ने फैन्स के साथ एक मैसेज साझा किया। उन्होंने कहा, मुझे मिले समर्थन के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं और आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं जल्द ही वापसी करूंगा।