अबू धाबी ओपन के दूसरे दौर में रादुकानु की एंट्री
ब्रिटेन की एम्मा रादुकानु ने अबू धाबी ओपन की शुरुआत करते हुए पहले दौर के मैच में चेक गणराज्य की मैरी बौजकोवा को 6-4, 6-1 से हराया। चोटों से जूझने के बाद साल की शुरुआत में एक्शन में वापसी के बाद रादुकानु को लय हासिल करने में कुछ समय लगा। मैरी बौजकोवा शुरुआती चरण में अधिक आश्वस्त दिखीं और पहले दो गेम भी अपने नाम किए।
2021 यूएस ओपन चैंपियन ने बेहतरीन ड्रॉप-शॉट्स के साथ खेल में पैर जमाना शुरू कर दिया। जो इस बात का संकेत था कि वो धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर रही हैं। जब उन्होंने पहला सेट 4-4 से बराबर किया, तो मैच रोमांचक होने लगा।

रादुकानु ने अगले दो गेम जीतकर पहला सेट जीता और यहां से वो जीत से चंद कदम दूर थीं। दूसरे सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रादुकानु ने बेस्ट शॉट्स खेले जिसका मैरी बौजको के पास कोई जवाब नहीं था।
रादुकानु ने अंत में पूर्व विंबलडन क्वार्टर फाइनलिस्ट बौजकोवा को 1 घंटे और 22 मिनट में हराकर दूसरे दौर में अपना स्थान हासिल किया। सीज़न के पहले क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने की कोशिश में रादुकानु का अगला मैच नंबर 2 सीड ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेउर से होगा।
अरब स्टार जाबेउर का सामना करने की संभावना पर रादुकानु ने कहा, “वह निश्चित रूप से यहां घरेलू पसंदीदा हैं, जो होना भी चाहिए। मैं वास्तव में ओन्स को काफी पसंद करती हूं, वह ऐसी व्यक्ति हैं जिनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
वाइल्ड-कार्ड रादुकानु, जो कई सर्जरी की वजह से पिछले साल के अंतिम आठ महीने गायब रहने के बाद पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई स्विंग में एक्शन में लौटीं। उन्होंने इस साल अपनी वापसी में अब तक तीन इवेंट खेले हैं और उनमें से प्रत्येक में एक मैच जीता है।