Trending

सदर्न डर्बी में रोमांच, बेंगलुरू एफसी व चेन्नइयन में होगी टक्कर

इंडियन सुपर लीग 2023-24 सीजन में दक्षिण भारतीय प्रतिद्वंद्विता (सदर्न डर्बी) का रोमांच फिर से देखने को मिलेगा, जब बेंगलुरू एफसी आज रात अपने घरेलू मैदान श्री कांतिरावा स्टेडियम में चेन्नइयन एफसी की मेजबानी करेगी।

यह एक ऐसा मैच होगा जिसकी पृष्ठभूमि के महत्व ने दोनों पक्षों के प्रशंसकों-समर्थकों को हमेशा उत्साहित किया है। बेंगलुरू एफसी ने आईएसएल के पहले फाइनल (2017-18) में चेन्नइयन एफसी का सामना किया था।

साभार : गूगल

उस मैच में मरीना मचान्स ने उसे 3-2 से हराया था और तब से यह प्रतिद्वंद्विता कई रोमांचक पलों की गवाह बनी है, जिसमें एक के बाद एक मनोरंजक मैच खेले गए।

दोनों पक्ष एक समान चुनौतीपूर्ण हालातों से गुजर रहे हैं। सीजन ब्रेक से वापसी के बाद ब्लूज को एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, वे आईएसएल की पंजाब एफसी से 1-3 से हार गए।

ब्लूज घर से दूर इस मैच में एक गोल की बढ़त गंवाकर हारी थी, जिससे जेरार्ड जरागोजा के लिए चिंताएं बढ़ गई होगी। वो भी तब, जब क्लब ने शीतकालीन स्थानांतरण विंडो में निखिल पुजारी और चिंगलेनसाना सिंह जैसे डिफेंडरों को शामिल करके अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने की कवायद की है।

चेन्नइयन एफसी ने मोबाशिर रहमान को लोन पर अपने साथ जोड़ा, ऐसा माना जाता है कि अभियान के पहले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अधिक अच्छा प्रदर्शन करने की आवश्यकता होती है, मरीना मचान्स ने बारह मुकाबलों में 12 अंक हासिल किए थे।

बेंगलुरू एफसी के स्पेनिश हेड कोच जेरार्ड जरागोजा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बेशक, आपको हार के बाद मूड बदलने की जरूरत है। हम एक ऐसा मैच हारे थे, जिसके लिए हम दिल्ली गए थे, हमने शाम 5:30 बजे खेला, सब कुछ जल्दी-जल्दी घटा था, और हम घर आए और खिलाड़ी थके हुए थे।

हमें पता था कि हमें तीन दिन में फिर मैच खेलना है। इस मूड को बदलने के लिए हमें प्लेयर्स के साथ काम करने की जरूरत है। हम पिछला मैच भुलाकर आगे बढ़ने पर ध्यान देना होगा। चेन्नइयन एफसी आ रही है और वो छठे स्थान के लिए इस लड़ाई में बने हुए हैं, और मैं कह सकता हूं कि हम जीत के लिए भूखे हैं, हम सभी आखिरी क्षण तक जूझना चाहते हैं।

चेन्नइयन एफसी के स्कॉटिश हेड कोच ओवेन कॉयल ने कहा, “हम जानते हैं कि हम सीजन के दूसरे चरण में घर पर छह मैच और चार मैच खेलेंगे।

यह हमारे लिए प्लेऑफ में जगह बनाने का अच्छा अवसर है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम शीर्ष छह में रहें। सब कुछ हमारे ही हाथ में है। हम अपना भाग्य स्वयं तय करते हैं। हम उत्साहित हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मैच खेले गए हैं। जिसमें बेंगलुरू एफसी ने 7 और चेन्नइयन एफसी ने 4 में जीत दर्ज की है, 3 मैच ड्रा रहे हैं।