विदेशी टूर्नामेंटों में खेलेंगे निशानेबाज एलावेनिल सहित 3 जूडोका, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने जुडोका हिमांशी टोकस, श्रद्धा चोपड़े और अस्मिता डे के कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
जूनियर एशियाई कप चैंपियन अस्मिता फ्रांस ग्रैंड स्लैम के लिए पेरिस में इस जोड़ी के साथ शामिल होंगी। मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है, एमवाईएएस, अपने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत इन सभी टूर्नामेंटों और प्रशिक्षण अवधियों के लिए उनके हवाई किराया, बोर्डिंग/आवास, बीमा और स्थानीय परिवहन लागत को कवर करेगा।

एमओसी ने रैंकिंग प्वाइंट ओनली श्रेणी के तहत स्पेन में आगामी आईएसएसएफ विश्व कप में खेलने के लिए राइफल निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा, एलावेनिल का हवाई किराया, प्रवेश शुल्क, प्रशिक्षण शुल्क, स्थानीय परिवहन लागत, वीजा और बीमा शुल्क समेत अन्य खर्च टॉप्स फंडिंग के तहत कवर होंगे।