ILT20 : आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा का छक्का, दुबई कैपिटल्स की जीत
सिकंदर रजा शुक्रवार की रात ILT20 में उस समय हीरो बने जब उन्होंने अपनी टीम दुबई कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई। यह मैच दुबई कैपिटल्स के लिए जीतना जरूरी था, अगर टीम यह मैच हार जीती तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाती।
सिकंदर की रजा कुछ और ही थी, 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम को आखिरी गेंद पर 6 रन की जरूरत थी तो उन्होंने छक्के के साथ टीम को सांसे रोक देने वाले मैच में जीत दिलाई।

उन्होंने इस मैच में 60 रनों की नाबाद पारी के खेली और उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। दुबई कैपिटल्स को आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी। अली नसीर की पहली पांच गेंदों पर टीम ने 7 रन बटोर लिए थे जिसमें दो डॉट गेंदें थी। आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर सिकंदर रजा थे और टीम को पूरे 6 रनों की दरकार थी।
अली नसीर ने स्लोअर गेंद डालकर रजा को चकमा देना चाहा, जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने गेंद को पढ़ा और लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। डेजर्ड वाइपर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज ऐलेक्स हेल्स के अर्धशतक से निर्धारित 20 ओवर में 171 रन बोर्ड पर लगाए थे।
हेल्स ने 37 गेंदों पर चार चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों से 66 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा डेजर्ट वाइपर का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी दुबई कैपिटल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।
पावरप्ले में टीम ने टॉप-3 बल्लेबाजों को खो दिया था। कप्तान सैम बिलिंग्स (57) ने सिकंदर रजा (60*) के साथ मिलकर टीम को संभाला और जीत की राह दिखाई। 111 के स्कोर पर बिलिंग्स आउट हुए थे, जब टीम को 35 गेंदों पर 61 रनों की दरकार थी।
सिकंदर रजा अंत तक क्रीज पर बने रहे और 45 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों से 60 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। दुबई कैपिटल्स का आखिरी मुकाबला एमआई एमिरेट्स से हैं जो प्लेऑफ में आ गई है।