Trending

घुटने में चोट के चलते टेस्ट सीरीज से स्पिनर जैक लीच बाहर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच बाएं घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। जैक लीच को हैदराबाद में टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच के पहले दिन फील्डिंग करते समय अपने बाएं घुटने में चोट लग गई, वह एक चौका रोकते समय चोटिल हुए थे।

मैच के दूसरे दिन लीच की चोट ने उन्हें परेशान किया। उन्होंने पहली पारी में 26 ओवर फेंके, लीच दूसरी पारी में 10 ओवर फेंकने में सफल रहे। जिसके बाद वह दूसरे टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में नाकाम रहे।

विशाखापत्तनम में हुए टेस्ट जिसमें इंग्लैंड को 106 रन से हार मिली। ऐसी उम्मीद थी कि लीच दस दिन के ब्रेक में फिट हो जाएंगे और 15 फरवरी से राजकोट में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

@englandcricket

अबू धाबी में टीम के ब्रेक पर होने के कारण, यह तय हुआ है कि लीच बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है, लीच हाल ही में पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर से लौटे हैं, जिसके कारण वह पिछले साल घरेलू मैदान पर एशेज से बाहर हुए थे।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान में कहा, “वह अगले 24 घंटों में अबू धाबी से घर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां इंग्लैंड टीम राजकोट में गुरुवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले रुकी हुई है।

लीच पुनर्वास के संबंध में इंग्लैंड और समरसेट मेडिकल टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे। इंग्लैंड किसी प्रतिस्थापन को नहीं बुलाएगा। इंग्लैंड को सोमवार को भारत पहुंचना है और तीसरे टेस्ट से पहले मंगलवार को राजकोट में अभ्यास शुरू करना है, जो इस प्रारूप में कप्तान बेन स्टोक्स की 100वीं उपस्थिति होगी।

इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड