स्ट्रैंड्जा मुक्केबाजी : अमित और सचिन के स्वर्णिम पंच, निकहत को रजत
विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता अमित पंघाल और सचिन सिवाच ने 75वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में यहां स्वर्ण पदक जीते, निकहत और तीन अन्य भारतीयों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विश्व चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल (51 किग्रा) ने पुरुषों के फ्लाईवेट फाइनल में कजाकिस्तान के संझार ताशकेनबे पर 5-0 से जीत दर्ज की। विश्व युवा विजेता सचिन (57 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान के शेखज़ोद मुजाफारोव को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पिछली बार इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया था।
दो बार की विश्व विजेता ज़रीन (50 किग्रा), अरुंधति चौधरी (66 किग्रा), बरुण सिंह शगोलशेम (48 किग्रा) और रजत (67 किग्रा) को अपने-अपने मुकाबलों में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ज़रीन उज्बेकिस्तान की 20 वर्षीय सबीना बोबोकुलोवा से हार गईं। राष्ट्रीय चैंपियन अरुंधति को मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की लियू यांग से 1-4 से, बरुण को किर्गिस्तान के खोडज़िएव अनवरज़ान से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में वॉकओवर पाने वाले रजत कजाकिस्तान के बेखबाउव दुलत से 2-3 के मामूली अंतर से हार गए।