Trending

इटली के लुका नारदी को हराकर चेन्नई ओपन के विजेता बने सुमित नागल

चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने इटली के लुका नारदी को हराकर पांचवां चैलेंजर स्तर का एकल खिताब जीता जिससे उनका विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंचना तय है।

नागल ने इटली के प्रतिद्वंद्वी को 6-1 6-4 से हराया। इससे सोमवार को जारी होने वाली विश्व रैंकिंग में उनके 98वें स्थान पर पहुंचने की संभावना है।

@nagalsumit

यह 2019 के बाद पहला मौका होगा, जबकि कोई भारतीय एकल खिलाड़ी शीर्ष 100 में जगह बनाएगा। तब प्रजनेश गुणोश्वरन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नागल ने इस सत्र की शानदार शुरुआत की है।

उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया और पहले दौर में शीर्ष 30 में शामिल खिलाड़ी अलैक्जेंडर बुब्लिक को हराया। वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने बिना कोई सैट गंवाए चेन्नई ओपन जीता।