Trending

भारतीय डेविस कप टीम में शामिल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पाकिस्तान को हाल में उसकी धरती पर हराने वाली भारतीय डेविस कप टीम के प्लेयर्स को यहां बेंगलुरु ओपन के उद्घाटन समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।

कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष आर अशोक ने कहा,‘‘यह कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ के लिए गर्व की बात है कि डेविस कप के खिलाड़ी बेंगलुरु ओपन में हिस्सा ले रहे हैं। पाक में उनकी उपलब्धि ऐतिहासिक और प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा,‘‘इस मैच में जीत दर्ज करने वाली पूरी टीम को हम हार्दिक बधाई देते हैं और उन्हें भविष्य में अधिक से अधिक सफलता हासिल करने के लिए शुभकामना देते हैं।

भारत ने इस महीने के शुरू में पाक को 4-0 से हराकर डेविस कप विश्व ग्रुप एक में जगह बनाई थी। भारतीय डेविस कप टीम के खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन, श्रीराम बालाजी, साकेत माइनेनी और निक्की के पूनाचा सम्मान समारोह में उपस्थित थे।