राजकोट टेस्ट : केएल राहुल बाहर, देवदत्त पडिक्कल टीम में शामिल
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. भारत के मीडिल ऑर्डर की रीढ़ बोले जाने वाले स्टार बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

बीसीसीआई ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, केएल राहुल, जिनकी बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी, को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है.

राहुल 90 फीसदी मैच फिटनेस तक पहुंच गए हैं और बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में अच्छी प्रगति कर रहे हैं. वह चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे.
बीसीसीआई ने 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में केएल राहुल की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल को टीम में जगह दी है. घरेलू क्रिकेट में देवदत्त पड्डिकल की हालिया फॉर्म शानदार रही है. राहुल के चोटिल होने के बाद पड्डिकल भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

तीसरा टेस्ट (भारत संशोधित टीम) : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा , अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल