Trending

ग्रेनाडा विश्व कप : जूनियर वर्ग में भारत ने लगाए दो स्वर्णिम निशाने

भारत ने स्पेन के ग्रेनाडा में आईएसएसएफ विश्व कप 10 मीटर और जूनियर विश्व कप 10 मीटर के पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीतकर सफ़र की शुरुआत की। ईशा अनिल टकसाले ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया, उमामहेश मद्दिनेनी ने पुरुषों की इसी स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

@issf_official

ईशा ने फाइनल में 251.8, उमामहेश ने 252.1 का स्कोर किया। पुरुषों के वर्ग में भारत ने क्लीन स्वीप किया। पार्थ माने ने रजत और अजय मलिक ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में संभावी क्षीरसागर ने कांस्य पदक जीता। भारत पहले दिन पांच पदक हासिल करने में सफल रहा।

@issf_official