Trending

अर्जुन देशवाल का सुपर-10, जयपुर पिंक पैंथर्स सेमीफाइनल में

प्रो कबड्डी लीग के 117वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स का सामना यूपी योद्धाज से हुआ। जयपुर पिंक पैंथर्स ने धाकड़ प्रदर्शन जारी रखते हुए यूपी योद्धा को 67-30 से हराया। इस जीत के साथ ही जयपुर पिंक पैंथर्स ने तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। पिंक पैंथर्स टॉप दो में रहते हुए सेमीफाइनल जरुर खेलेगी।

यूपी योद्धा की 67-30 के अंतर से बड़ी हार

पिंक पैंथर्स ने शुरुआत में 2-1 से बढ़त बनाई और बाद में यूपी ने इस स्कोर को पार करते हुए लीड हासिल की, गत विजेता जयपुर को ज्यादा देर तक दूर रख पाना आसान नहीं था। जयपुर ने स्कोर 7-7 कर बराबरी हासिल कर ली।

@prokabaddi

जयपुर ने यूपी को ऑल आउट करते हुए स्कोर 18-11 कर दिया और बड़ी लीड की तरफ कदम बढ़ा दिए। हाफ टाइम तक स्कोर 23-11 था और जयपुर के पास सॉलिड बढ़त थी। यूपी ने वापस आकर तीन अंक जुटाए, उस समय स्कोर 15-28 हुआ। जयपुर ने यूपी को ऑल आउट करते हुए स्कोर 37-15 कर दिया।

फिर से यूपी ऑल आउट हुई और स्कोर 48-18 हो गया। अर्जुन ने पीकेएल में अपने 900 रेड अंक पूरे किये। जयपुर पिंक पैंथर्स ने पांचवीं बार यूपी योद्धाज को ऑल आउट करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

जयपुर के लिए अर्जुन देशवाल ने शानदार डबल सुपर 10 लगाते हुए 20 अंक अर्जित किए। इनके इस शानदार प्रदर्शन से जयपुर ने पूरे मैच में ही पकड बनाए रखी और यूपी को मैच में वापस आने का कोई मौका नहीं दिया। अर्जुन के अलावा सब्सीटयूट होकर मैट पर आने वाले अभिजीत मलिक ने भी 9 पॉइंट का योगदान दिया।

अंकुश ने 7 और सुनील ने 5 पॉइंट लेकर अपना हाईफाइव पूरा किया। इस जीत के बाद जयपुर एक बार फिर से पॉइंट्स-टेबल में नंबर 1 पर आ गए हैं, यूपी योद्धा को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। टीम पूरी तरह से नए प्लेयर्स के साथ खेल रही है।

इस टीम के लिए गगन गौड़ा ने 10 पॉइंट बनाते हुए सुपर-10 ज़रूर लगाया, गुलवीर सिंह ने 5 पॉइंट लेते हुए हाई-5 पूरा किया। यूपी प्लेऑफ कि दौड़ से बाहर हो चुकी है और यह टीम इस टूर्नामेंट में अब बस ऊपर कि टीम के रंग में भंग डालने का कार्य ही कर सकती है।