रसेल की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया
आंद्रे रसेल (29 गेंदो पर 71 रन) और शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (67 नाबाद) के बीच छठे विकेट के लिए 139 रन की पार्टनरशिप से वेस्टइंडीज ने सीरीज के तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 37 रनों से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 220 रन बनाया, जवाब में ऑस्ट्रेलिया पांच विकेट पर 183 रन ही बना सका।
रसेल और रदरफोर्ड के बीच यह टी20 इतिहास में कैरिबियन जोड़ी के बीच छठे विकेट के लिए बड़ी पार्टनरशिप रही जिसके चलते आस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज का टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सपना टूट गया। वेस्टइंडीज के पांच विकेट 79 रन पर गिर चुके थे और मेहमान टीम के 170 रनों के आसपास लक्ष्य खड़ा करने की उम्मीद थी, रसेल ने क्रीज पर आते ही कंगारु गेंदबाजों की बखिया उधेड़नी शुरु कर दी।

उन्हे दूसरे छोर पर रदरफोर्ड का भरपूर साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों के आतिशी प्रदर्शन ने मेजबान खेमे में हलचल मचा दी। उन्होंने 29 गेंदो की तूफानी पारी के दौरान सात छक्के और चार चौके लगाए। रदरफोर्ड ने 40 गेंद खेल कर पांच चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जड़े।
ऑस्ट्रेलिया से डेविड वार्नर (81) ने टीम को शानदार शुरुआत दी, दूसरे छोर पर अपेक्षित सहयोग की कमी के कारण मेजबान टीम के लिए लक्ष्य लंबा होता गया जिसका खामियाजा अंतत: उसे हार से चुकाना पड़ा।
आखिरी के ओवरों में टिम डेविड (41 नाबाद) ने चार छक्कों के साथ तूफानी बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया, यह टीम को विजय की दहलीज पर ले जाने के लिए नाकाफी था।