Trending

पीकेएल 10 : दबंग दिल्ली की जीत में आशु मलिक के 18 अंक

आशु मलिक के 18 अंक से दबंग दिल्ली ने यहां प्रो कबड्डी लीग के मैच में तमिल थलाइवाज पर 45-43 से जीत दर्ज की।
दिल्ली टीम मैच के 15वें मिनट के बाद 22-9 से पिछड़ रही थी, उसने शानदार वापसी करते हुए रोमांचक मुकाबले को अपने नाम किया।

@prokabaddi

तमिल थलाइवाज के लिए नरेन्द्र ने 18 अंक जुटाये, यह टीम को जीत दिलाने के लिए साबित नहीं हुआ। इस जीत के बाद दिल्ली टीम 21 मैचों में 74 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। तमिल थलाइवाज इतने ही मैच में 46 अंक के साथ नौवें पायदान पर है।