Trending

हरित सड़क निर्माण टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए 16 नगर निगमों के अफसर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में हरित सड़कों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बुधवार को नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकाय निदेशालय में सीएम ग्रीड योजनान्तर्गत एकीकृत हरित सड़कों के निर्माण के लिए एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगरीय निकायों के अधिकारियों को नई तकनीकों के उपयोग और लागत को कम करने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि सीएम ग्रिड्स योजना राज्य में हरित सड़कों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में सीआरआरआई के डॉ अम्बिका, सीनियर प्रिसिपल साइंटिस्ट, डॉ मनोज शुक्ल, प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं उप निदेशक डॉ वसंत हवांगी द्वारा नई तकनीकों के उपयोग पर एक प्रस्तुति दी गई। उन्होंने एफडीआर टेक्नोलाजी और अन्य नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों का उपयोग करके नगरीय सड़कों का निर्माण कम लागत में किया जा सकता है।

कार्यक्रम में 16 नगर निगमों के मुख्य अभियंताओं और अन्य सम्बंधित अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपने अनुभवों को साझा किया।