उत्तर प्रदेश की सौंदर्या जायसवाल व शुभी रंजन ने जीता बालिका युगल का खिताब
लखनऊ। एसआरजीआई अंडर-12 बालक व बालिका ऑल इंडिया आइटा टेनिस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने बालिका एकल खिताब जीता।
एसआरजीआई अंडर-12 बालक व बालिका ऑल इंडिया आइटा टेनिस चैंपियनशिप
अवध स्कूल गोमतीनगर स्थित कमलेश शुक्ला टेनिस अकादमी में आयोजित चैंपियनशिप में बालक एकल में पश्चिम बंगाल के कबीर पारेख विजेता बने। बालिका युगल का खिताब उत्तर प्रदेश की सौंदर्या जायसवाल व शुभी रंजन की जोड़ी ने जीता।
उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह बालिका एकल व पश्चिम बंगाल के कबीर पारेख बालक एकल चैंपियन
बालिका एकल के फाइनल में उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने उत्तर प्रदेश की ही शुभी रंजन को 6-2, 6-0 से हराया। बालक एकल फाइनल में पश्चिम बंगाल के कबीर पारेख ने उत्तर प्रदेश के कृष्णा सिंह को 6-0, 7-6(7-4) से हराया।

बालिका युगल फाइनल में उत्तर प्रदेश की सौंदर्या जायसवाल व शुभी रंजन ने उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह व मध्य प्रदेश की अनाया राठी की जोड़ी को 6-1, 6-0 से हराया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी सीतापुर पवन सिंह चौहान (चेयरमैन, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट) सहित विशिष्ट अतिथि रजनीश जायसवाल (सीएमडी, मेट्रो जोन ग्रुप, इंदौर, मध्य प्रदेश) ने पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजक व टूर्नामेंट निदेशक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमलेश शुक्ला सहित डा.संजीव जायसवाल, ऋषि गोयल (चेयरमैन, अवध लॉ कॉलेज), धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, आनंद शुक्ला, नितिन शुक्ला, सुमिकांत तिलक, मनु विक्रम सिंह, रेफरी सौरभ सिंह ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।