Trending

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर को कांस्य

शीर्ष भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने स्पेन के ग्रेनाडा में आईएसएसएफ विश्व कप 10 मीटर की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मनु 215.1 अंक से महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं।

@issf_official

पोलैंड की ब्रेस क्लॉडिया (236.2) ने स्वर्ण और मेक्सिको की आंद्रिया विक्टोरिया (236.2) ने रजत पदक हासिल किया। एक अन्य भारतीय रिदम सांगवान आठ महिलाओं के फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं।

34 सदस्यीय भारतीय दल इस विश्व कप में भाग ले रहा है जिसमें जूनियर और सीनियर 10 एयर गन प्रतिस्पर्धायें ही होंगी। सीनियर प्रतिस्पर्धा शुक्रवार से शुरू हुई। भारत ने अब तक चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।