Trending

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स : ज्योति याराजी ने नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 60 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण

ज्योति याराजी ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60 मीटर बाधा दौड़ में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। याराजी ने फाइनल में 8.12 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण हासिल किया।

याराजी ने फाइनल में 8.12 का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। याराजी 60 मीटर बाधा दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड छह बार तोड़ चुकी हैं।

@Media_SAI

ज्योति ने पिछले साल 8.20 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और इसे चार बार तोड़ चुकी हैं। हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर फाइनल में 4:29.55 के समय के साथ फिनिश लाइन पार करते हुए स्वर्ण जीता था।

@Media_SAI

भारत ने पिछले साल बेहतर प्रदर्शन किया है, जब ज्योति याराजी स्वर्ण पदक लेकर लौटीं, पहले दिन दो स्वर्ण जीते। मैदानी स्पर्धाओं में शैली सिंह और नयना जेम्स ने लंबी कूद के फाइनल में कौशल दिखाया और सराहनीय प्रदर्शन करते हुए क्रमश: पांचवां और छठा स्थान हासिल किया।