Trending

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: भारतीय महिला टीम ने फाइनल में इंट्री से रचा इतिहास

भारतीय महिला टीम ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में यहां सेमीफाइनल में जापान को 3-2 से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है। एक मजबूत जापानी पक्ष का सामना करते हुए, भारत ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और यादगार जीत हासिल की।

@BAI_Media

सेमीफाइनल के पहले मैच में भारतीय शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को अया ओहोरी के हाथों 17-21, 20-22 से हार गयी, जिससे भारत 0-1 से पीछे हो गया। ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की युगल जोड़ी ने नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा की जोड़ी को कड़े मैच में 21-17, 16-21, 22-20 से हराकर मुकाबला 1-1 से बराबर किया।

अश्मिता चालिहा ने नोज़ोमी ओकुहारा को 21-17, 21-14 से हराकर सभी को चौंकाते हुए भारत को 2-1 से बढ़त दिलाई। चौथे मैच में भारत चोटिल तनीषा क्रैस्टो की अनुपस्थिति में सिंधु और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी के साथ उतरा।

जापानी जोड़ी रेना मियाउरा और अयाको सकुरमोटो को भारतीय जोड़ी को 21-14, 21-11 से शिकस्त देने में कठिनाई नहीं हुई और जापान ने 2-2 से बराबरी कर ली। मंच रोमांचक समापन के लिए तैयार था, जिसमें 17 वर्षीय अनमोल खरब ने टूर्नामेंट में अपने सीमित अनुभव के बावजूद चुनौती के लिए कदम बढ़ाया।

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन खरब ने मजबूत इरादों और त्रुटिहीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया की 29वें नंबर के खिलाड़ी नात्सुकी निदाइरा को सीधे गेम में 21-14, 21-18 से हराकर भारत की जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की।