Trending
विश्व टेटे टीम चैंपियनशिप : चिली के खिलाफ जीत से पुरुष टीम ने शुरू किया अभियान
भारतीय पुरुष टीम ने यहां चिली को 3-0 से हराकर विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में अपना अभियान जीत से शुरू किया। स्टार भारतीय पैडलर (टेबल टेनिस खिलाड़ी) शरत कमल (95 रैंकिंग) ने दुनिया के 53वें नंबर के निकोलस बुरगोस पर 11-5 11-8 11-6 से जीत दर्ज की।

शीर्ष रैंकिंग के भारत खिलाड़ी हरमीत देसाई ने लय को जारी रखते हुए गुस्तावो गोमेज को 11-8 11-7 11-6 से हराया। जी साथियान को ओलिवारेस फेलिप के खिलाफ पहले गेम में चुनौती मिली, उन्होंने जीत दर्ज की।
इस जीत से भारत दो अंक लेकर ग्रुप तीन में दक्षिण कोरिया (चार अंक) और चिली (तीन अंक) से पीछे तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारतीय टीम रविवार को पोलैंड से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना सोमवार को दक्षिण कोरिया और मंगलवार को न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय महिला टीम रविवार को हंगरी के सामने होगी।